बेहतर सेक्स लाइफ के लिए डाइट कैसी होनी चाहिए?

बेहतर सेक्स लाइफ के लिए डाइट कैसी होनी चाहिए?

रोहित पाल

सोचिएं अगर पता चल जाए कि ऐसी कोई चीज है जिसे खाने से तुरंत मर्दाना ताकत बढ़ जाएगी और बेहतर यौन सुख पा सकेंगे। संभव है कि अगर ऐसी चीज के बारे में पता चल जाए तो हर कोई उसे किसी भी कीमत पर पाने की कोशिश करेगा। लेकिन अगर देखें तो पाएंगे कि सेक्स लाइफ बेहतर तभी होगी जब आपकी दिनचर्या सही हो, खान-पान सही हो और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर हो। लेकिन सवाल है कि क्या कोई ऐसी चीज या कोई खाद्य पदार्थ है, जिससे प्राकृतिक रूप से सेक्स लाइफ को बढ़ाया जा सकता है।

पढ़ें- सेक्‍स लाइफ बर्बाद होने से पहले संभल जाएं

सीप खाने से क्या होता है?

इतिहास के अनुसार कैसेनोवा सबसे प्रसिद्ध प्रेमी माना जाता है। कहा जाता है कि वह नाश्ते में 50 सीपी खाता था। हालांकि, इसका कोई साक्ष्य नहीं है कि सीपी खाने से कामशक्ति बढ़ती है या नहीं। तो आखिर यह अफवाह कहां से आई? ऐसी मान्यता है कि प्यार की ग्रीक देवी, एफ्रोडाइट जब पैदा हुईं तो वह समुद्र से उठी थीं और तब से समुद्री भोजन को सेक्स लाइफ बढ़ाने वाले भोजने के तौर पर माना जाने लगा।

सीप में जस्ता पाया जाता है। जो टेस्टोटोरेन उत्पादन के लिए एक बेहतरीन पोषक तत्व है। एक रिसर्च में बताया गया कि जस्ता पुरुष बांझपन का इलाज करने और शुक्राणु की गुणवत्ता बढ़ाने में सक्षम हो सकते हैं। इसके अलावा जस्ता  शेलफिश, लाल मांस, कद्दू, तिल, काजू-बादाम, दूध, मटर, पनीर और राजमा जैसे खाद्य पदार्थों में पाया जाता है।

क्या डार्क चॉकलेट से फर्क पड़ता है?

शोधकर्ताओं के अनुसार डार्क चॉकलेट खाने से इंसान में प्यार करने की एक भावना पैदा हो सकती है क्योंकि इसमें  फिनाइल इथेलामाइन (पीईए) रसायन होता है जिसे 'लव केमिकल' भी कहा जाता है। दरअसल पीईए रसायन शरीर में रिलेशनशिप शुरू होने के कुछ महीनों बाद ही पैदा होने लगता है, मानव मस्तिष्क में आनंद और खुशी को नियंत्रित करने वाले केंद्र को उत्तेजित करने वाले डोपामाइन जैसे अच्छे हार्मोन को बनाता है। हालांकि चॉकलेट पीईए में बहुत कम मात्रा में पाया जाता है। इसलिए इस पर थोड़ा संदेह है। इसके अलावा यह भी कहा जाता है कि कोको रक्त प्रवाह को बढ़ाता है और खुश रखने वाले हार्मोन सेरोटोनिन के स्तर को बढ़ाता है।

चॉकलेट और सेक्स के बीच संबंध का इतिहास-

16वीं शताब्दी के एक स्पेनिश खोजकर्ता एर्नान कोर्तेस थे जिन्हें चॉकलेट की खोज करने वाला पहला यूरोपीय भी कहा जाता है। उन्होंने माया और एजटेक साम्राज्य में काफ़ी समय बिताया था।उन्होंने स्पेन के राजा कार्लोस प्रथम को लिखा था कि वह माया पीने वाली कोकोआ चॉकलेट के बारे में जान रहे हैं, जो 'प्रतिरोधक क्षमता का निर्माण करती है और थकान से लड़ती है।' लेकिन स्पैनिश लोगों ने चॉकलेट के लिए चिकित्सीय लाभों को सही ठहराया होगा जो माया साम्राज्य ने नहीं किया था। लेकिन इसके सबूत नहीं हैं कि यह सेक्स की इच्छा बढ़ाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता था। ट्रिप्टोफैन तनाव, एंग्जाइटी से लड़ने में मदद करता है और इसके अन्य स्रोतों में सैल्मन मछली, अंडे, पालक, बादाम और सोया के उत्पाद शामिल हैं।

शराब सेक्स लाइफ में मददगार होती है या बाधा?

शराब संकोच को कम करके सिर्फ इच्छाओं को बढ़ा सकती है।  लेकिन बहुत अधिक शराब पीने से पुरुषों और महिलाओं दोनों में इमोशन कम हो जाते हैं और धीरे-धीरे यह आपकी सेक्स की ताकत को कम कर सकता है या गंभीर मामलों में नपुंसकता पैदा कर सकता है।

पढ़ें- बीमारी है सेक्‍स की लत, जानें इसके बारे में सबकुछ

क्या मिर्च से सेक्स लाइफ को बढ़ाया जा सकता है?

अध्ययन के अनुसार  मिर्च में कैपसाइसिन होता है, जो शरीर में खुश रखने वाले हार्मोन एंडोर्फिन की मात्रा को बढ़ाने का काम करता है।  यह आपके मेटोबॉलिज्म, शरीर के तापमान और हृदय गति को बढ़ाता है। जैसे हम सेक्स के दौरान अनुभव करते हैं।

आखिर नपुंसकता को कैसे कम किया जा सकता है?

शोध से पता चलता है कि कुछ फ्लेवोनॉयड्स (पौधों से बने) से समृद्ध खाद्य पदार्थ खाने से नपुंसकता का खतरा कम होता है। इसके साथ यह भी पाया गया कि ब्लूबेरी और अन्य खट्टे फलों में पाए जाने वाला एंथोसायनिन में नपुंसकता को रोकने की क्षमता होती है। इसके अलावा फ्लेवोनोइड्स से भरे खाद्य पदार्थों और व्यायाम से नपुंसकता की समस्या में 21% एक कमी लायी जा सकती है।

हालांकि कई शोध में बताया गया है कि नपुंसकता से बचने के लिए और यौन क्रिया को बनाए रखने के लिए संतुलित आहार कारगर साबित हो सकता है। जैसे कि साबुत अनाज, फल, सब्जियां, फलियां, अखरोट और जैतून का तेल आदि। वैसे इसमें एंथोसायनिन बहुत बड़ी भूमिका निभा सकता है और चेरी, ब्लैकबेरी, क्रैनबेरी, रास्पबेरी, कुछ अंगूर और लाल पत्ता गोभी इसके बेहतर सोर्स हैं।

हालांकि कई कामोत्तेजक खाद्य पदार्थ हैं, लेकिन अक्सर पौधे के अर्क और पदार्थों को सेवन करने की सलाह दी जाती है। अगर हमें यह नहीं पता कि इससे फ़ायदा होगा या नुकसान तो उन्हें प्रयोग नहीं करना चाहिए। अगर आप सेक्स से संबंधित समस्याओं से परेशान हैं तो ये भी हो सकता है आपको कोई मेडिकल समस्या हो इसलिए सबसे पहले अपने डॉक्टर से परामर्श करें।

 

इसे भी पढ़ें-

यौन शक्ति बढ़ाने का बढ़िया विकल्प है ये दाल

सर्दियों में इन फलों के सेवन से बढ़ती है यौन क्षमता

स्‍पर्म काउंट बढ़ाने में मददगार है ये फूल

ये लक्षण बताते हैं कि आपको लग गई है सेक्स की लत

सेक्‍स संबंध बनाने में परेशानी? ये हो सकती हैं वजहें

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।